जमशेदपुर: कांग्रेस के जिला महासचिव मंगलदेव सिंह ने वरीय आरक्षी अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपकर 2 दिसंबर को गोलमुरी में हुई घटना की शिकायत की है.

ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि उस दिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा कांग्रेस के एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई और गाली- गलौज भी की गई. इस घटना से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है.
मंगलदेव सिंह ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि घटना के दौरान यातायात नियमों के पालन के नाम पर पुलिस ने अमर्यादित व्यवहार किया.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हेलमेट चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करती है. जबकि वरिष्ठ अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश हैं कि सीनियर सिटीजन और बीमार व्यक्तियों को केवल हिदायत दी जाए, लेकिन इसके बावजूद जबरन कार्रवाई की जा रही है.
मंगलदेव सिंह ने दावा किया कि कुछ पुलिसकर्मी नियमों का गलत उपयोग कर अपनी जेब भरने का काम कर रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से इस तरह की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
