जमशेदपुर/ Afroz Mallik बिस्टुपुर स्थित रीगल पेट्रोल पंप के पास जाम की समस्या लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन गई है. पैसेंजर ऑटो चालक सड़क किनारे मनमाने ढंग से वाहन खड़ा कर यात्रियों को चढ़ाते और उतारते हैं. इससे यातायात पूरी तरह अव्यवस्थित हो जाता है.

विज्ञापन
इसके साथ ही ठीक सामने और आसपास ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाए जाने के कारण अचानक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और सड़क जाम हो जाती है. सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को इस जाम की वजह से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है.

विज्ञापन
