जमशेदपुर/ Afroz Mallik टेल्को थाना क्षेत्र में टाइगर मोबाइल के जवान मोहम्मद तबरेज ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए परसुडीह निवासी मोहम्मद रिज़वान को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 26 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, जवान तबरेज को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर उन्होंने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए बिना किसी भय के आरोपी को पकड़ लिया. बरामद नशे का सामान टेल्को थाना पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि आगे और भी खुलासे हो सकते हैं.
स्थानीय लोगों ने जवान तबरेज की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम लगेगी. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में चर्चा है और लोग उन्हें नशे के खिलाफ जंग का सच्चा योद्धा मान रहे हैं.

विज्ञापन
