जमशेदपुर/ Afroz Mallik टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझार में तीन हिंदू मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाया है. चोरों ने श्री हनुमान मंदिर, श्री VVS टेंपल एवं खड़ंगाझार स्थित टीओपी परिसर में स्थित जटाधारी शिव मंदिर से चांदी के मुकुट, छत्र, नकद रुपये सहित कीमती सामग्रियों की चोरी की है. VVS टेंपल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर को हाथ में रॉड लिए अंदर घुसते हुए देखा गया है.

विज्ञापन
इस दुस्साहसपूर्ण घटना पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने जमशेदपुर पुलिस प्रशासन से अविलंब कठोर कार्रवाई की मांग की है. जमशेदपुर पुलिस के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बताया कि जांच और कार्रवाई जारी है. मंदिरों में चोरी की घटना से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं.

विज्ञापन
