जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को टेल्को के मंडल बस्ती डीएमसी के पास से हथियार के साथ गिरफ्तार संदिग्ध को पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति नीले रंग का थैला लेकर मंडल बस्ती डीएमसी के पास खड़ा है. सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा. पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा. आरक्षी सम्श तबरेज खुर्शीद ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कन्हैया लाल (उम्र 45 वर्ष) बताया जो ईस्ट प्लान बस्ती लाइन नंबर 07 पंजाबी लाइन थाना बर्मामाईस का निवासी है.
संदिग्ध के थैले की तलाशी लेने पर एक लोडेड देशी पिस्टल, मैगजीन और 7.65 एमएम की दो गोलियां बरामद की हैं. उन्होंने बताया कि पूछताछ कर यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से होना था.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
