जमशेदपुर/ Afroz Mallik दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर विधि- व्यवस्था और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को सम्मानित किया गया. केंद्रीय शांति समिति एवं टेल्को थाना शांति समिति के सक्रिय सदस्यों ने थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने पूजा समितियों, शांति समिति और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतरीन तालमेल बनाकर काम किया. उनके कुशल नेतृत्व के कारण पूरे थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा, जिससे दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार भयमुक्त माहौल में त्योहार मनाया गया. जनता ने पूरे उत्साह और सुरक्षा के साथ दुर्गा पूजा का आनंद उठाया.
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शांति समिति एवं टेल्को थाना शांति समिति के सक्रिय सदस्य ओम प्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, आमिर अली अंसारी समेत अन्य उपस्थित रहे. सभी ने थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान की सराहना की.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
