जमशेदपुर/ Afroz Mallik टाटा स्टील सुरक्षा विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए प्लांट परिसर के अंदर एक बड़ी चोरी की साजिश को विफल कर दिया है. शनिवार दोपहर लगभग 12 बजकर 10 मिनट पर सुरक्षा टीम ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की योजना बनाते हुए पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो० अरशद, पिता नवी वक्स, उम्र 48 वर्ष, पवन कालिंदी, पिता ओला कालिंदी, उम्र 30 वर्ष, और चरण सिंह, पिता धर्मवीर, उम्र 18 वर्ष के रूप में की गई है.

घटना के बाद टाटा स्टील सुरक्षा टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बिस्टुपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. साथ ही, पूरे मामले की शिकायत प्रतिलिपि भी पुलिस को सौंपी गई है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके.
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी की साजिश में शामिल अन्य सहयोगियों के नामों का खुलासा किया है. पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ‘ताल’ के इस गिरोह से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है. पुलिस अब पूरे गिरोह की तलाश में जुट गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
