जमशेदपुर: टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन और टाटा पिगमेंट्स मैनेजमेंट के बीच आज 12 सितंबर 2025 को वार्षिक बोनस 2024-25 को लेकर सौहार्दपूर्ण समझौता हुआ. इस समझौते के तहत कुल 47 लाख 50 हजार रुपये बोनस के रूप में कर्मचारियों के बीच वितरित किए जाएंगे.

मैनेजमेंट की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार सिंह हरषाना, मुख्य कारखाना प्रबंधक केएम महाराजा, प्रमुख वित्तीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए. यूनियन की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यानारायण राव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम और श्रीमती पायो ने हस्ताक्षर किए.
इस समझौते के अनुसार कर्मचारियों को अधिकतम 71,069 रुपये और न्यूनतम 56,058 रुपये बोनस मिलेगा. यह राशि कर्मचारियों के खातों में 16 सितंबर तक पहुंच जाएगी. बोनस की यह राशि 95 कर्मचारियों के बीच वितरित की जाएगी.
समझौते के अनुसार कर्मचारियों को लगभग 17.44 प्रतिशत की राशि बोनस के रूप में मिलेगी. इस समझौते के बाद कर्मचारियों में उत्साह और संतोष का माहौल है. यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यह समझौता मैनेजमेंट और यूनियन के बीच सकारात्मक रिश्तों और सहयोग की मिसाल है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
