जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा साहब को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई.

इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य बारी-बारी से स्वर्गीय रतन टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि रतन टाटा साहब के व्यक्तित्व का बखान करना सूरज को दिया दिखाने जैसा है. वह मजदूरों में खासे लोकप्रिय रहे और उनके शहर आगमन पर लोग उनकी एक झलक पाने के लिए लालायित रहते थे.
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इतने बड़े औद्योगिक घराने से जुड़े रहने के बावजूद उनकी सरलता, समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति जुनून काबिले तारीफ रहा है. उन्होंने कहा कि रतन टाटा साहब सबके लिए आदर्श रहे और उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके व्यक्तित्व से सीख लें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
