जमशेदपुर: गुरुवार को टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया गया. यह स्वागत कार्यक्रम हाल ही में कर्मचारियों के बोनस समझौते के उपरांत आयोजित किए जा रहे सतत आयोजनों का हिस्सा रहा.

सुबह 9 बजे रियर एक्सल डिवीजन में आयोजित भव्य समारोह में यूनियन पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया. कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा ने स्वागत भाषण दिया.
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने मजदूरों की मुस्कान बनाए रखने और एकजुटता कायम रखने पर जोर दिया. महामंत्री आरके सिंह ने बोनस समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि अब मजदूरों को समय पर बोनस मिलता है और उनके लिए डिप्लोमा, बीटेक और एमबीए जैसी शिक्षा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने स्थायीकरण समझौते को बड़ी उपलब्धि बताया और मजदूरों की सोशल सिक्योरिटी पर यूनियन की उपलब्धियों का जिक्र किया.
इंजन डिवीजन में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से विशाल केक काटा. इस मौके पर डीजीएम सुधांशु दास, अरविंद प्रसाद, पंकज पांडेय समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. आरके सिंह ने कर्मचारियों को गाड़ियों के हार्ट यानी इंजन निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने की अपील की.
कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय और उत्तम गुहा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेश पाठक और प्रदीप कुमार सिंह ने दिया. साहित्य क्षेत्र में योगदान के लिए महिला कर्मी सह कवियित्री समा दुबे को भी सम्मानित किया गया.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
