जमशेदपुर: मंगलवार तड़के NH- 33 पर बहरागोड़ाघटना NH- 33 के बहरागोड़ा- बारिपदा मार्ग स्थित जामशोला के समीप प्रोपलीन गैस लदे टैंकर से गैस रिसाव के बाद बंद हुए ट्रैफिक को 24 घंटे बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर खोल दिया गया है.


विज्ञापन
मालूम हो कि टैंकर से प्रोपलीन गैस रिसाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी. उसके बाद विशेषज्ञों की देखरेख में गैस रिसाव को नियंत्रित कर क्षतिग्रस्त टैंकर से गैस को सुरक्षित रूप से अन्य वाहन में स्थानांतरित कर गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है. वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया है.
देखिये video

विज्ञापन
