जमशेदपुर: शहर में निकाय चुनाव से ठीक पहले चोरी की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ताजा मामला कदमा थाना क्षेत्र का है, जहां बीती रात रामनगर रोड नंबर 6 स्थित शिव हनुमान मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर चोर नकदी लेकर फरार हो गए.

विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि करीब तीन साल से दान पेटी नहीं खोली गई थी, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोर कितनी राशि लेकर फरार हुए हैं. पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है.

विज्ञापन
