जमशेदपुर/ Afroz Mallik सुन्दरनगर थाना अंतर्गत जय मां शक्ति कल्याण मंडप प्रांगण में मां विंध्यावासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भव्य एवं धूमधाम से प्रतिमा विसर्जन संपन्न हुआ. शारदीय नवरात्र और विजयादशमी का पर्व समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी.

प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व पंडाल में पुरोहितों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद समिति के सदस्यों, मातृशक्ति और युवाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को वाहनों पर रखकर भव्य जुलूस निकाला. इस दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा विशेष झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसमें मां दुर्गा रथ पर सवार होकर भक्तों के साथ चलती नजर आईं. चारों ओर जयकारों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा.

समिति के सदस्यों ने बताया कि महिलाओं ने पारंपरिक सिंदूर खेला किया और शंख गर्जना तथा ढोल- नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते मां दुर्गा की भावभीनी विदाई दी. कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्था की बहनों के साथ समिति के संरक्षक संतोष ओझा बब्लु, कन्हैया पांडेय, राजनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मातृशक्ति और युवा साथी मौजूद रहे. सभी ने एक स्वर से माँ दुर्गा को अगले वर्ष पुनः आगमन का निमंत्रण दिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
