जमशेदपुर: सुंदर नगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह में एक 14 वर्षीय किशोर ने अपने घर के बाथरूम में शावर पाइप पर साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान साहिल नायक के रूप में हुई है, जो रूपलाल नायक का बेटा था.

परिजन आनन- फानन में साहिल को खास महल सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया. सुंदर नगर थाना के प्रभारी और सर्किल इंस्पेक्टर दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाया. इसके बाद परिजनों ने शव को उठाने की मंजूरी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. भाजपा नेता गोविंदा पति ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को आश्वासन दिया कि अगर बच्चे के साथ कोई गलत हुआ है, तो उसे बक्शा नहीं जाएगा. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि साहिल ने खुदकुशी क्यों की.

