जमशेदपुर/ Afroz Mallik आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड संख्या 12 में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जहां एक आवारा कुत्ते ने करीब 6 वर्षीय नन्ही बच्ची तस्बीह पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे कुत्ते से छुड़ाया, लेकिन तब तक उसका चेहरा खून से लथपथ हो चुका था.

विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल बच्ची को नजदीकी डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां उसके गाल पर 12 टांके लगाए गए. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे खासकर बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भय में हैं. लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कुत्ता पकड़ने और रोकथाम के ठोस कदम उठाने की मांग की है.

विज्ञापन
