जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी कोचाकुली से कुछ दिनों पहले चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल और स्कूटी को पुलिस ने बागबेड़ा इलाके से बरामद कर लिया है. बुलेट मोटरसाइकिल बागबेड़ा के हरहरगुड़ू काली मंदिर के पास लावारिस हालत में मिली, जबकि स्कूटी बागबेड़ा कॉलोनी नंबर-1 क्षेत्र से बरामद की गई.

पुलिस के अनुसार, चोरों ने दोनों गाड़ियों से नंबर प्लेट हटा दी थी. वहीं, स्कूटी को काफी क्षतिग्रस्त भी किया गया है. गाड़ियों के मिलने से मालिकों के साथ- साथ झारखंड लोकतंत्रिक क्रांतिकारियों मोर्चा से जुड़े नेताओं में भी खुशी की लहर है. जिला महामंत्री गणपति करुवा ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन यह भी कहा कि चोरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. वहीं, भरत सिंह ने दावा किया कि पुलिस की दबिश से घबराकर चोरों ने गाड़ियाँ छोड़कर भागने का रास्ता अपनाया. उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द चोरों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाएगी.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश जारी है.

