जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के वर्धमान ज्वैलर्स में बुधवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. जहां बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों रुपये के गहने और जेवरात लूट लिए. सूचना मिलते ही सिटी एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. खास बात यह है कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का कार्यालय स्थित है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. चश्मदीद ने बताया कि 5 से 7 की संख्या में अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे. उन्होंने दुकान मालिक पर पिस्टल की बट से हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कुल कितने की लूट हुई है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
