जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से चैन छिनतई की घटना सामने आई है. बाइक सवार दो अपराधियों ने घर के बाहर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए.

विज्ञापन
पीड़िता जयश्री बोस घर से कचरा फेंककर वापस लौट रही थीं, तभी अचानक बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली.
बचने के प्रयास में महिला के गले में गंभीर खरोंच आ गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है. दिनदहाड़े हुई इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन
