जमशेदपुर/ Afroz Mallik सोनारी थाना अंतर्गत वृन्दावान गार्डन अपार्टमेंट के गेट के समीप मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला से चेन छिनताई का मामला प्रकाश में आया है. महिला इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मगर इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है. दिन के उजाले में ज़ब महिला सुरक्षित नहीं है तो रात के वक्त महिलाओं की सुरक्षा का पुलिस कैसे दावा कर सकती है.

महिला मीरा नारायण ने बताया कि वह वृंदावन अपार्टमेंट में रहती हैं. सब्जी लेकर बाजार से लौट रही थी इसी दौरान गेट के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से 14 ग्राम का सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गए. महिला ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे जब तक कुछ समझ पाती तब तक दोनों युवक आंखों से ओझल हो चुके थे. इस घटना के बाद महिला सदमे में है.
उधर पूरी घटना सीसीटी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक मोटरसाइकिल पर दो युवक हेलमेट पहने पहले समिति के गेट की तरफ पहुंचते हैं उसके बाद बाइक घुमाकर पीछे लौटते हैं और बाजार से लौट रही महिला के गले से झापट्टा मारकर चेन छीनकर फरार हो जाते हैं. महिला बाईक सवार के पीछे दौड़ती नजर आ रही है.
आप भी देखें CCTV फुटेज

