जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शिव सिंह बागान स्थित एक सिक्योरिटी एजेंसी कार्यालय में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ. जानकारी के अनुसार, यहां नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए कुछ लोग कार्यालय पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में लिया. फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है.

बताया जाता है कि G4S सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर संचालित इस कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड बहाली की प्रक्रिया चलाई जा रही थी. यहां युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर 5-5 हजार रुपये वसूले जा रहे थे. लेकिन नियुक्ति की मांग करने पर उम्मीदवारों को टाला जा रहा था.
स्थानीय लोगों को जब ठगी की भनक लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. बताया जा रहा है कि दर्जनों युवा इस फर्जीवाड़े का शिकार बने हैं. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. देखना होगा कि इस ठगी का मास्टरमाइंड कौन है और क्या पुलिस उसे बेनकाब कर पाती है या मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
