जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल के पास गुरुवार को एक स्कूटी में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई.

जानकारी के अनुसार, स्कूटी मालिक विजय मुंडा ड्यूटी से लौट रहे थे. इसी दौरान गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया और उन्होंने पास के पेट्रोल पंप से 2 लीटर पेट्रोल भरवाया. लेकिन जैसे ही मर्सी अस्पताल के पास पहुंचे, स्कूटी अचानक बंद हो गई. चालक ने गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की, तभी अचानक स्पार्क हुआ और गाड़ी में आग लग गई. स्थानीय लोगों और चालक ने मिट्टी और बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद पुलिस ने भी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन जब तक टीम पहुंची, स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
