जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. होली का अवकाश होने के कारण बैंक बंद था. आसपास के लोगों ने बैंक के भीतर से धुएं का गुबार निकलते देखा और इसकी सूचना पुलिस तथा दमकल विभाग को दी.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही टाटा मोटर्स की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों को खाली करा दिया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

विज्ञापन
