जमशेदपुर/ सरायकेला Afroz Mallik दोनों जिले की दोनो प्रमुख नदियां स्वर्णरेखा और खरकई खतरे के निशान को पार कर गई हैं. जिससे दोनों जिलों में एकबार फिर से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.

विज्ञापन
स्वर्णरेखा नदी (मानगो पुल साईट पर) खतरे से निशान से करीब .10 मीटर ऊपर बह रही है. यहां खतरे का निशान 121.50 मीटर निर्धारित है. वर्तमान में यहां का जल स्तर 121.60 मीटर दर्ज किया गया है. उधर खरकई नदी (आदित्यपुर पुल साइट पर) खतरे के निशान से 1.65 मीटर ऊपर बह रही है. यहां खतरे का निशान 129 मीटर तय है.
वर्तमान जल स्तर 130.65 मीटर दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
