जमशेदपुर/ सरायकेला Afroz Mallik शहर में एकबार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. लगातार हो रहे बारिश की वजह से खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है.

ताजा आंकड़ों के अनुसार स्वर्णरेखा नदी (मानगो ब्रिज साइट पर).
खतरे के निशान से 1.12 मीटर नीचे है. यहां डेंजर लेवल 121.50 मीटर निर्धारित है. वर्तमान जलस्तर: 120.38 मीटर है.
इसी तरह खरकई नदी (आदित्यपुर ब्रिज साइट पर) खतरे के निशान से .09 मीटर ऊपर पहुंच गई है. यहां डेंजर लेवल 129 मीटर निर्धारित है.
वर्तमान में इसका जलस्तर 129.09 मीटर दर्ज किया गया है.
जमशेदपुर एवं सरायकेला जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेड अलर्ट जारी करते हुए एनडीआरएफ को अलर्ट जारी किया है. साथ ही सभी अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टी रद्द करने का आदेश जारी किया है. दोनों जिलों के उपायुक्त ने निचले इलाकों को खाली करने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने का निर्देश दिया है.

