जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी-घोड़ा मंदिर के समीप शुक्रवार दोपहर एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी दो कारों व एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रेलर साकची से मानगो की ओर जा रहा था और हाथी- घोड़ा मंदिर के पास पहुंचते ही चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया. तेज टक्कर के कारण दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि पास में खड़ी बाइक भी टूट-फूट का शिकार हो गई.

राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय कार और बाइक में कोई भी सवार मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई. अगर वाहनों में लोग होते तो बड़ा हादसा हो सकता था.
सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अनियंत्रित ट्रेलर को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई या लापरवाही से वाहन चलाने के कारण.
स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी-घोड़ा मंदिर के आसपास सड़क मोड़ संकरा है और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यहां अक्सर खतरा बना रहता है. लोगों ने इस इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने और नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
