जमशेदपुर: साकची थाना अंतर्गत पुराने कोर्ट परिसर के समीप शनिवार को दिन के करीब 2.30 बजे एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी संख्या JH05DL- 5630 को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए. हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद कार सवारों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल स्कूटी सवार को तुरंत अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि समय पर इलाज मिलने से घायल की स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है.
इधर, घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार व स्कूटी को जब्त कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ. बाद में पुलिस ने स्थिति को सामान्य कराया.

