जमशेदपुर/ Prerna Ojha पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को आयोजित समारोह में 50 नवनियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित/विज्ञान, कक्षा 6 से 8) को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने समाहरणालय सभागार में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. वहीं राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 5 अन्य सहायक आचार्य को नियुक्ति पत्र दिया गया. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चंद्रजीत सिंह और जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय भी मौजूद रहे.

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक समाज और सरकार की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. बच्चों के भविष्य को सही दिशा देने में उनकी भूमिका अतुलनीय है. उन्होंने शिक्षकों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया.
उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने कहा कि यह शिक्षकों के जीवन का नया अध्याय है. व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन के बीच संतुलन बनाते हुए उन्हें बेहतर योगदान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज के बदलते परिवेश में शिक्षक भी नवीन विचारों को अपनाएं और बच्चों को नई दिशा दें.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
