जमशेदपुर: शहर के चर्चित डॉ अभिषेक रंगदारी मामले में आरोपी सागर तिवारी को शनिवार को जमानत मिल गई. जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-9 एसडी त्रिपाठी की अदालत ने यह आदेश पारित किया.


विज्ञापन
गौरतलब है कि सागर तिवारी ने बीते 29 जून को अपनी बेटी को डॉ अभिषेक के अस्पताल में भर्ती कराया था. इसी दौरान विवाद की शुरुआत हुई और मामला सोशल मीडिया से होते हुए रंगदारी तक पहुंच गया. इस मामले में सागर को आरोपी बनाया गया था. सागर तिवारी की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठक ने पैरवी की. अदालत से राहत मिलने के बाद सागर तिवारी ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और आज उन्हें इंसाफ मिला है.

विज्ञापन
