जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह क्षेत्र स्थित चर्च रोड की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है. जर्जर सड़क और जगह-जगह जलजमाव के कारण यह मार्ग आम जनता के लिए संकट का कारण बन गया है. राहगीरों को हर दिन जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है.

विज्ञापन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. बरसात के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. लोगों का कहना है कि आखिर इस सड़क की सुध कब ली जाएगी. क्या क्षेत्र की जनता की तकलीफों को यूं ही अनदेखा किया जाता रहेगा या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चर्च रोड की जल्द से जल्द सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है.

विज्ञापन
