जमशेदपुर: पुलिस ने सोमवार देर शाम गालुडीह थाना क्षेत्र में सीएचसी संचालक तारापद महतो हत्या मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों मे विकास दुबे और अभिषेक कुमार शामिल हैं

विज्ञापन
बुधवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली हैं. इसमें और भी नाम सामने आ रहे हैं जिसकी तलाश जारी है. जल्द ही बाकी अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि कांड में प्रयुक्त देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है. फिलहाल दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
