जमशेदपुर: जिले के पोटका थाना क्षेत्र के हैसलबिल पंचायत क्षेत्र में हब्बा- डब्बा जुआ का खेल धड़ल्ले से जारी है. इस जुए के खेल में गरीब लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं और अपराध को बढ़ावा मिल रहा है.

बताया जा रहा है कि कमल मंडल, धीरन भगत और रूपा भगत जुए के मुख्य संचालक हैं. धीरन भगत को पहले भी पुलिस ने हब्बा- डब्बा खेल के मामले में जेल भेजा था. कमल मंडल जगह- जगह पर लॉटरी मटका का खेल खिलवा रहा है.
पुलिस प्रशासन मौन है और जुए के संचालकों पर लगाम कसने में असफल साबित हो रही है. ग्रामीणों ने जुआ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का कई बार आग्रह किया है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई नहीं हो रही है. जुए के कारण क्षेत्र में घरेलू हिंसा, चोरी और अन्य अपराध बढ़ रहे हैं. जुआ संचालन स्थल पर अवैध शराब और नशापान का कारोबार भी तेजी से फल- फूल रहा है, जिसका शिकार युवा हो रहे हैं. पोटका थाना क्षेत्र में जुए के खेल पर लगाम कसने के लिए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है. जुए के संचालकों पर नकेल कसने और जुए के खिलाफ जागरूकता फैलाने से इस समस्या का समाधान हो सकता है.
देखें video

