जमशेदपुर: युवाओं की ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का एक और उदाहरण सामने आया है. जहां नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के छात्र जय व्रत रघुवंशी को वर्ष 2026- 27 के लिए रोटेरैक्ट क्लब का वाइस चेयरमैन चुना गया है. उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार और शहर के युवाओं में उत्साह का माहौल है.

नई जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए जय व्रत रघुवंशी ने कहा, “समर्थन से शक्ति तक और विश्वास से हकीकत तक का यह सफर आप सभी के सहयोग से संभव हुआ है. मैं ईमानदारी, समर्पण और दूरदृष्टि के साथ सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हूं.”
युवा नेतृत्व के सशक्त चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले जय व्रत रघुवंशी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा जैसे विषयों पर उनकी भागीदारी सराहनीय रही है.
रोटरैक्ट क्लब के वाइस चेयरमैन के रूप में वे वर्ष 2026- 27 में युवाओं को संगठित कर समाजहित के कई नए प्रकल्प शुरू करने की योजना बना रहे हैं. उनका लक्ष्य संगठन की शक्ति को जनसेवा की दिशा में प्रभावी रूप से उपयोग करना है.
विश्वविद्यालय प्रबंधन और क्लब के सदस्यों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा. जय व्रत रघुवंशी की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह युवा शक्ति के सशक्त उदय का संकेत भी है.

