जमशेदपुर: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रोटरैक्ट क्लब की ओर से राम जनम नगर, कदमा में दिवाली समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान क्लब के सदस्यों ने क्षेत्र के बच्चों के बीच दीप जलाकर और मिठाइयाँ बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कीं.

विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत दीया जलाने की रस्म से हुई, जहां बच्चों ने आसपास के घरों और मंदिरों में दीप जलाए. क्लब सदस्यों ने बच्चों के बीच ₹6500 मूल्य के पटाखे और 5 किलोग्राम मिठाइयां वितरित कीं. सभी ने मिलकर सुरक्षित और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में दिवाली मनाई.

क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में खुशियां और एकजुटता फैलाना है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आनंद के साथ- साथ सामाजिक सहभागिता की भावना भी बढ़ती है.

विज्ञापन
