जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न ज्ञापन सौंपा.

सांसद ने एनएच-33 के समीप पारडीह काली मंदिर से पटमदा, काटिन, बंधवान, झिलमिली होते हुए बांकुड़ा तक नए सड़क मार्ग का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि यह मार्ग दुर्गापुर स्टील सिटी और टाटा स्टील के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करेगा और यातायात सुगमता बढ़ाएगा.
सांसद ने एनएच-220 चाईबासा से हाता का विस्तार बॉम्बे चौकी तक करने का प्रस्ताव भी रखा. यह मार्ग ओडिशा के एनएच-18 से जुड़कर झारखंड-ओडिशा के बीच परिवहन नेटवर्क को मजबूत करेगा.
सांसद महतो ने लोकसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों और पलों के निर्माण हेतु सेंट्रल रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड का उपयोग करने का प्रस्ताव रखा. इसमें कालियाडिंगा से चित्रेश्वर, महेशपुर से उड़िसा सीमा, बेलटांड चौक से मुकरुडीह और बामडोल घाट पर सुवर्णरेखा नदी में पुल निर्माण शामिल हैं.
उन्होंने घाटशिला के फूलडुंगरी और बहरागोड़ा पी.डब्ल्यू.डी. चौक में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने हेतु अंडरपास/ओवरब्रिज निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूरा करने का आग्रह किया. सांसद ने कहा कि इन स्थानों पर प्रतिदिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिससे लोगों की जान को खतरा है और स्थानीय जनता असुरक्षा का सामना कर रही है.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद महतो के प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को सभी परियोजनाओं की प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने खंडामौदा में फुट ओवर ब्रिज और कालियाडिंगा चौक, फूलडूंगरी चौक पर चल रहे कार्यों की गति तेज करने के आदेश भी दिए. बामडोल में सुवर्णरेखा पर पुल निर्माण के लिए राज्य सरकार से प्रस्ताव मांगा गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
