जमशेदपुर: राजद प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम प्रभारी पुरेंद्र नारायण सिंह ने राजद नेता राधे यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि राधे यादव कोल्हान में राजद और सामाजिक न्याय के स्तंभ थे. उनके जाने से कोल्हान क्षेत्र की सामाजिक न्याय की लड़ाई में एक गहरी शून्यता आ गई है.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि वे 1990 से राधे यादव के साथ हनुमान की तरह जुड़े रहे और उनके सपनों, विचारों तथा सिद्धांतों को जमशेदपुर पूर्वी की जनता तक पहुंचाते रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वे दिवंगत नेता की राजनीतिक और सामाजिक यात्रा को रुकने नहीं देंगे, बल्कि आगे बढ़ाएंगे.
उन्होंने राधे यादव को अपना अभिभावक और राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा कि उनके निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है. वे अत्यंत दुखी और मर्माहत हैं. साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत राधे यादव को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार व सहयोगियों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
