जमशेदपुर: राजद नेता एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा रहे राधे प्रसाद यादव का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर तीन बजे स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में संपन्न हुआ. दिवंगत नेता को उनके पुत्र सुनील कुमार यादव ने मुखाग्नि दी.

82 वर्ष की आयु में निधन हुए राधे प्रसाद यादव मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के बंगरा गांव के निवासी थे. अपने पीछे वे एक पुत्र, दो पुत्री, नाती- पोते समेत भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं.
राधे प्रसाद यादव का राजनीतिक जीवन बेहद सक्रिय रहा. उन्होंने वर्ष 1995 और 2000 में जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इसके अलावा वे जिला 20 सूत्री समिति के उपाध्यक्ष तथा जेल कमेटी सहित विभिन्न सरकारी समितियों के सदस्य भी रहे थे.
उनके निधन से कोल्हान क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक न्याय की लड़ाई को गहरी क्षति पहुंची है. परिवारजनों, सहयोगियों और समर्थकों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
