जमशेदपुर/ Parmeshwar Gorai मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रम आयुक्त से भेंट कर श्रमिकों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजद झारखंड के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. जनार्दन कुमार ने किया.

प्रस्तुत ज्ञापन में श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम वेतन, कार्यस्थल की परिस्थितियाँ तथा ठेका श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. प्रतिनिधिमंडल ने श्रम आयुक्त से अनुरोध किया कि इन मुद्दों पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. ई. जनार्दन कुमार ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि श्रम आयुक्त इन ज्वलंत विषयों पर गंभीरता से विचार कर श्रमिकों के हित में उचित कदम उठाएंगे.
प्रतिनिधिमंडल में पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी, सरायकेला- खरसावां के जिला अध्यक्ष बैजू कुमार, महानगर अध्यक्ष रमेश राय, योगिंदर यादव, राजेश यादव एवं निर्मल यादव सहित अन्य नेता उपस्थित थे.

