जमशेदपुर: शहर के बर्मामाइंस गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से बुधवार रात सावन की संक्रांति धूमधाम से मनाई गई. इस मौके पर भाई रामप्रीत सिंह के जत्थे ने गुरु अर्जन देव जी की रचना “सावण सरसी कामणी चरन कमल सिउ पिआर॥ मन तन रता सच रंग इको नाम अधार” का संगत के समक्ष गायन और व्याख्या किया.

विज्ञापन
भाई साहिब ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी के अनुसार सावन का महीना परमपिता परमेश्वर से जुड़ने का अवसर है. जब मनुष्य अपने जीवन में प्रभु चरणों से जुड़ता है, तभी उसके जीवन में सावन रूपी महिमा की बारिश होती है. इस मौके पर संगत ने दुनिया के सभी प्राणियों के कल्याण के लिए अरदास की. परंपरा अनुसार संगत को पूड़ी, सब्जी, खीर और मालपुआ का लंगर भी परोसा गया. लंगर की सेवा इस्त्री सत्संग सभा द्वारा की गई.

विज्ञापन
