जमशेदपुर/ Afroz Mallik बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर 3 से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां 40 वर्षीय महिला ने बासील पूर्ति नामक व्यक्ति पर मारपीट, खर्चा बंद करने और धोखा देने का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसके पति की मौत के बाद पिछले 7 साल से वह बासील पूर्ति के साथ रिलेशनशिप में थी. आरोपी बासील जोन नंबर 6 का रहने वाला है. उसने महिला को किराए का मकान दिलाया था और उसका सारा खर्च उठाता था. लेकिन पिछले तीन महीने से उसने महिला से सारे संबंध तोड़ लिए हैं. खर्च देना बंद कर दिया है और अब कहीं और जाकर रह रहा है.

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि बासील पूर्ति ने उससे छुपाकर करीब 12 साल पहले दूसरी शादी कर रखी है और उसके दो बच्चे भी हैं. वर्तमान में वह अपने ससुराल मानगो उलीडीह ओपी क्षेत्र में पूरे परिवार के साथ रह रहा है. महिला ने कहा कि उसने मुझे धोखे में रखकर शादी की. मुझे नहीं पता था कि मेरे बाद भी किसी और से शादी कर रखी है. महिला ने बासील पूर्ति पर मारपीट और धोखा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बाईट
मालती मुंडा (पीड़ित)

