जमशेदपुर (Afroj Mallick) परसुडीह स्थित मखदुमपुर रेलवे फाटक पर लगातार लगने वाले भीषण जाम की समस्या को लेकर जन जागृति विकास मंच परसुडीह की ओर से चक्रधरपुर रेल मंडल के डिविजनल रेलवे मैनेजर को (DRM) के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, यह ज्ञापन टाटानगर के एरिया मैनेजर के माध्यम से प्रेषित किया गया, मंच के जनार्दन पांडे ने बताया कि इस रेल फाटक से पहले केवल दो बार ट्रेनें गुजरती थी,लेकिन अब प्रतिदिन लगभग दस बार मालगाड़ियां और यात्री ट्रेनें इस मार्ग से होकर गुजरती हैं.

इस कारण दिनभर कई बार भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है,जिससे कारखानों में काम करने वाले कर्मचारी,स्कूली बच्चे,महिलाएं और मरीज घंटों तक फंसे रहते है,मंच ने कहा कि यह रेल फाटक परसुडीह का प्रमुख मार्ग है, जहां ट्रेनों की बढ़ती आवाजाही से हर दिन आम लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है, कई बार एम्बुलेंस और जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो जाती हैं, जन जागृति विकास मंच ने DRM से आग्रह किया कि जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मखदुमपुर रेलवे फाटक पर शीघ्र ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए.
मंच ने यह भी बताया कि इस क्षेत्र में रेलवे की पर्याप्त भूमि उपलब्ध है जिससे तकनीकी रूप से ओवरब्रिज निर्माण में कोई बाधा नहीं है,ज्ञापन सौंपने के दौरान रेलवे अधिकारियों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई और DRM ने समस्या के समाधान पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया, इस मौके पर मंच के प्रमुख कार्यकर्ता जनार्दन पांडेय, भीम यादव, कन्हैया पांडेय, विजय सिंह यादव,अशोक पांडेय, महेश सिंह,मनोज शर्मा, नंदलाल शर्मा,ज्वाला सिंह, गोपाल तिवारी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
