जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग उपस्थित हुए और अपने व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं जनहित की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए.

प्राप्त आवेदनों में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने, आवास खाली कराने की अपील, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं, बिल्डर द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत, दबंगों द्वारा धमकी देने, ट्रांसजेंडर समुदाय की मांग, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायत, बकाया बंदी पारिश्रमिक राशि की मांग, अंत्येष्टि सहायता और पारिवारिक विवाद आदि शामिल रहे.
उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, जिसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना है. उपायुक्त ने विशेष रूप से संवेदनशील मामलों जैसे चिकित्सा सहायता, धोखाधड़ी की शिकायतें और दबंगई से जुड़े प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
