जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना. इस दौरान उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

जन शिकायत निवारण दिवस में पारिवारिक पेंशन, दिव्यांगजन को लाभ, चौकीदार नियुक्ति की जानकारी, पेयजल, आवास, सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं एवं सामाजिक मुद्दों से संबंधित ज्ञापन प्राप्त हुए. कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया जबकि शेष मामलों को शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया गया.
उपायुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा ताकि लोगों को समय पर सुविधा मिल सके. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
