जमशेदपुर: जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने एक- एक कर सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित और समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए.

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान नागरिकों ने चिकित्सा सहायता, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, दबंगों द्वारा प्रताड़ना, एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई न होना, पैतृक संपत्ति पर अवैध निर्माण, बिजली मीटर स्थापना, खतियान विवाद, भूमि विवाद, विस्थापितों की मांग, लंबित भुगतान, ग्रेच्युटी राशि, बालू टेंडर, मृत्यु सहायता राशि, आधार कार्ड सुधार, राशन कार्ड अद्यतन और चौकीदार के रिक्त पदों पर भर्ती समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों पर आवेदन एवं ज्ञापन सौंपे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
