जमशेदपुर: जिला प्रशासन की पहल प्रोजेक्ट उल्लास के तहत आगामी 7, 8 एवं 9 अक्टूबर 2025 को एपिलेप्सी (मिर्गी) कैम्प आयोजित किया जाएगा. इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन को लेकर आहूत वर्चुअल समीक्षा बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये. शिविर में एम्स, नई दिल्ली से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शामिल होगी और मरीजों को उन्नत परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा.

उपायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट उल्लास का उद्देश्य है कि एपिलेप्सी (मिर्गी) के मरीजों को चिन्हित कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि कैम्प के सफल संचालन हेतु सभी लॉजिस्टिक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित हो. साथ ही, व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक मरीजों को कैम्प से जोड़ने का प्रयास किया जाए. उन्होंने कहा कि पंजीकरण एवं चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो, साथ ही मरीजों के लिए दवा वितरण, परामर्श एवं फॉलो-अप की समुचित व्यवस्था भी की जाए.
एपिलेप्सी कैम्प के आयोजन से जिले के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा. कैम्प के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक न केवल इलाज करेंगे बल्कि जागरूकता एवं परामर्श भी देंगे, जिससे लोग समय रहते उचित उपचार प्राप्त कर सकें. वर्चुअल बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा समेत अन्य स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारी एवं संबंधित लोग जुड़े

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
