जमशेदपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय झारखंड प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को विशेष सेवा विमान से जमशेदपुर एयरपोर्ट पहुंचीं. एयरपोर्ट पर राजयपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. स्वागत के बाद राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का काफिला सीधे करनडीह के लिए रवाना हुआ, जहां सभी ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष समारोह में भाग लेंगे.

महामहिम के दौरे को लेकर जमशेदपुर और सरायकेला- खरसावां जिले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. शहर के प्रमुख मार्गों, कार्यक्रम स्थलों और आवासीय क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

स्वागत करते राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सुरक्षा के मद्देनजर जमशेदपुर व आसपास के इलाकों को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है.

