जमशेदपुर: पटमदा प्रखंड के खेड़ुआ पंचायत के पलमा आदिवासी बाहुल गांव में दर्जनों परिवार निवास करते हैं. ग्रामीणों के लिए सरकार ने पेयजल सुविधा के लिए जलमीनार बनाया था, लेकिन यह सालभर से बंद पड़ा है.

ग्रामीण गौउर सिंह का कहना है कि जलमीनार का मोटर लंबे समय से खराब है. घर-घर पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन अब पानी के लिए ग्रामीण अन्य जलाशयों पर निर्भर हैं.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण समस्याओं के समाधान के प्रति अधिक जागरूक होने की जरूरत है.
ग्रामीणों ने कहा कि जलमीनार की मरम्मत और नियमित जल आपूर्ति के बिना गांव में पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है और इसे तुरंत सुधारने की आवश्यकता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
