जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा सिदगी मुख्य सड़क पर मंगलवार को एक महिला चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृत महिला चौकीदार की पहचान ज्योतिका हेंब्रम के रूप में हुई है, जो पोटका थाना में पदस्थापित थीं.

स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सड़क किनारे महिला चौकीदार का शव देखा गया. सूचना मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर मृतका की स्कूटी भी खड़ी मिली है.
घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना की पुलिस के साथ डीएसपी, बीडीओ और सीओ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक तौर पर चाकू मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.
वहीं मृत महिला चौकीदार के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ज्योतिका की चाकू से गोदकर हत्या की गई है. परिजनों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
