जमशेदपुर: प्रखंड परिसर स्थित अनाज गोदाम की मरम्मती कार्य में घटिया निर्माण की शिकायत पर जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने सोमवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि भवन विभाग द्वारा पुराने ढलाई को हटाए बिना उसी पर नया ढलाई कर दिया जा रहा है. यहां तक कि उखाड़े गए सीमेंट के रवीश को ही भरकर उसके ऊपर पुनः ढलाई की जा रही है.


प्रखंड प्रमुख ने यह भी देखा कि दीवारों में पड़े क्रैक को सही तरीके से दुरुस्त किए बिना ही पेंटिंग कर दी गई है. उन्होंने कहा कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से यह कार्य किया जा रहा है. इसके साथ ही योजना स्थल पर शिलापट्ट तक नहीं लगाया गया है, जिससे यह जानकारी ही नहीं मिल पा रही कि किस मद और कितनी लागत से यह मरम्मती हो रही है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में वह उपायुक्त से मिलकर उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे ताकि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
