जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ते अपराधी घटनाओं को लेकर बुधवार को जमशेदपुर एसएसपी एसपी ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की है. इसके बाद शहर का सियासी पारा चढ़ गया है.

विज्ञापन
भाजपा नेता अंकित आनंद ने ट्रांसफर पोस्टिंग पर सवाल उठाते हुए “एक्स” पर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि “तेज़- तर्रार पुलिस इंस्पेक्टरों को इन दिनों जमशेदपुर में “साइबर थाना” में शन्टिंग पदस्थापना देने का नया ट्रेंड शुरू हो गया है. घाटशिला उप- चुनाव से ठीक पहले बड़ी संख्या में हुए ट्रांसफर और पोस्टिंग संदेह पैदा कर रहे हैं. अपने पोस्ट को उन्होंने इलेक्शन कमीशन को भी टैग किया है.

विज्ञापन
