जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है. जिलादेश संख्या 419/2026 के तहत कुल 53 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है.

जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारी, सहायक अवर निरीक्षक और अन्य पदाधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें.
तबादला सूची में कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा को अंचल निरीक्षक जादूगोड़ा बनाया गया है, जबकि दिलीप कुमार यादव को अंचल निरीक्षक जादूगोड़ा से कदमा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार को जुगसलाई थाना भेजा गया है, वहीं राजेश कुमार को सीतारामडेरा थाना से चाकुलिया थाना प्रभारी बनाया गया है.
इसी तरह पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत को परसुडीह थाना भेजा गया है और विष्णु चरण भोक्ता को ओलिडीह ओपी से पटमदा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान को कदमा थाना तथा मुकेश कुमार साव को जुगसलाई थाना से कोवाली थाना प्रभारी बनाया गया है.
बिष्टुपुर थाना से रामप्रवेश कुमार राय को बहरागोड़ा थाना भेजा गया है, जबकि पुलिस केंद्र गोलमुरी में पदस्थापित कई पुलिस पदाधिकारियों को अलग- अलग थानों में तैनाती दी गई है. इसके अलावा यातायात थाना साकची, जुगसलाई, गोलमुरी और मानगो सहित कई इकाइयों में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. कई सहायक अवर निरीक्षकों को पुलिस केंद्र गोलमुरी में प्रतिनियुक्त किया गया है, जबकि कुछ को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस प्रशासन की ओर से जारी आदेश में परिचारी प्रवर- प्रथम, पुलिस केंद्र गोलमुरी को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराएं.
देखें सूची
https://in.docworkspace.com/d/sIJjRntu8Av3Jys0G?sa=601.1259

